Monday, March 10, 2025
Monday, March 10, 2025
32.9 C
Ambikāpur

रानी सती तालाब के पास जुआ खेलने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस ने की ₹57,000 की बरामदगी

अम्बिकापुर – सरगुजा पुलिस ने जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 7 नवम्बर को रानी सती तालाब के पास एक सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹57,000 की नगद राशि और ताश के 52 पत्ते भी जब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानी सती तालाब के पास मेड़ में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
आरोपियों ने अपनी पहचान इस प्रकार बताई:

  1. महेन्द्र गुप्ता उर्फ सोनू (43 वर्ष), ब्रम्ह रोड, पंचशील गली, अम्बिकापुर
  2. विकास सोनकर (32 वर्ष), सत्तीपारा, अम्बिकापुर
  3. अर्जुन सिंह (34 वर्ष), मझलीपारा, सरगवां गांधीनगर
  4. गोपाल नामदेव (31 वर्ष), सत्तीपारा, बेचन कॉलोनी, गांधीनगर
  5. प्रशांत सिंह (31 वर्ष), सत्तीपारा, कर्बला के पास, अम्बिकापुर
  6. विजय दास (32 वर्ष), सत्तीपारा, अम्बिकापुर
  7. अर्जुन सोनकर (33 वर्ष), सत्तीपारा, अम्बिकापुर

जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज:
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस की कार्रवाई में शामिल टीम:

  • थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार
  • प्रधान आरक्षक अमित सिंह
  • आरक्षक विवेक राय, रमन मण्डल, शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता, चंचलेश सोनवानी

पुलिस ने कहा कि जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ उनकी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार चल रहा है।

spot_img

Hot this week

होली 2025- ज्योतिषीय महत्व और उपाय

होली 2025: ज्योतिषीय महत्व और उपाय होली, रंगों का त्योहार,...

आज का राशिफल- 4 मार्च 2025

4 मार्च 2025 का राशिफल आपके लिए क्या संदेश...

Topics

होली 2025- ज्योतिषीय महत्व और उपाय

होली 2025: ज्योतिषीय महत्व और उपाय होली, रंगों का त्योहार,...

आज का राशिफल- 4 मार्च 2025

4 मार्च 2025 का राशिफल आपके लिए क्या संदेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories