छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी
छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूरी की गई। इस प्रक्रिया में लॉटरी के माध्यम से महापौर पद के आरक्षण का निर्धारण किया गया। रायपुर, कोरबा, और बीरगांव से सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए मेयर पद आरक्षित किया गया है।
आरक्षित नगर निगमों की सूची:
- रायपुर – सामान्य महिला
- बीरगांव – सामान्य महिला
- दुर्ग – ओबीसी महिला
- भिलाई – ओबीसी
- भिलाई चरौदा – ओबीसी
- बिलासपुर – ओबीसी
- कोरबा – सामान्य महिला
- धमतरी – सामान्य
- रायगढ़ – एससी
- अंबिकापुर – एसटी
- रिसाली – एससी महिला
- चिरमिरी – सामान्य
- जगदलपुर – सामान्य
- राजनांदगांव – सामान्य
इस बार के चुनाव में 10 में से 5 नगर निगमों में महिलाओं के लिए मेयर की सीट आरक्षित की गई है। आरक्षण की इस प्रक्रिया से आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की संभावना है।